BSEB 12th Biology Objective Answer Key 2026 : आज के परीक्षा का सटीक उत्तर यहाँ देखें

BSEB 12th Biology Objective Answer Key 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज, 2 फरवरी 2026 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत जीव विज्ञान (Biology) विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। प्रथम पाली में आयोजित इस परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यदि आपने भी आज बिहार बोर्ड इंटर बायोलॉजी की परीक्षा दी है और आप अपने Objective Questions (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) का मिलान करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हमने अनुभवी शिक्षकों की मदद से तैयार की गई सटीक Answer Key प्रदान की है। छात्र अपने प्रश्न पत्र के सेट (Set A to J) के अनुसार नीचे दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Biology Exam 2026: विश्लेषण (Analysis)

BSEB 12th Biology Objective Answer Key 2026 : आज की जीव विज्ञान की परीक्षा के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, प्रश्न पत्र औसत (Moderate) स्तर का था। अधिकतर ऑब्जेक्टिव प्रश्न NCERT की किताबों और पिछले वर्षों के मॉडल पेपर्स (Previous Year Papers) से सीधे तौर पर पूछे गए थे। बोर्ड के नियमों के अनुसार, 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में से छात्रों को केवल 35 का ही उत्तर देना था।

SET- D

1. निम्नलिखित में से कौन मनुष्य में न्यूमोनिया के लिए उत्तरदायी है? / Which of the following is/are responsible for pneumonia in humans?

(A) स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनी / Streptococcus pneumoniae

(B) साल्मोनेला / Salmonella

(C) हीमोफीलस इन्फ्लुएंजी / Haemophilus influenzae

(D) (A) और (C) दोनों / Both (A) and (C)

सही उत्तर: (D) (A) और (C) दोनों

2. मलेरिया के लिए उत्तरदायी रोगजनक किस श्रेणी का जीव है? / What type of organism is the pathogen responsible for malaria?

(A) विषाणु / Virus

(B) जीवाणु / Bacteria

(C) प्रोटोजोआ / Protozoa

(D) निमेटोड / Nematode

सही उत्तर: (C) प्रोटोजोआ

3. निम्नलिखित में से कौन बीमारियाँ कीट रोगवाहकों के द्वारा संचारित होती हैं? / Which of the following diseases is/are transmitted by insect vectors?

(A) टायफायड / Typhoid

(B) मलेरिया / Malaria

(C) फाइलेरिया / Filaria

(D) (B) और (C) दोनों / Both (B) and (C)

सही उत्तर: (D) (B) और (C) दोनों

4. विषाणु संक्रमित कोशिकाओं द्वारा स्रावित इंटरफेरॉन किस प्रकार का रोध है? / What kind of barrier is the interferon secreted by virus infected cells?

(A) साइटोकाइन रोध / Cytokine barrier

(B) शारीरिक रोध / Physical barrier

(C) कोशिकीय रोध / Cellular barrier

(D) कायिकीय रोध / Physiological barrier

सही उत्तर: (A) साइटोकाइन रोध

5. निम्नलिखित में से कौन कोशिकाएँ तरल प्रतिरक्षा अनुक्रिया के लिए उत्तरदायी हैं? / Which of the following cells are responsible for humoral immune response?

(A) बी-लसीकाणु / B-lymphocytes

(B) टी-लसीकाणु / T-lymphocytes

(C) मारक लसीकाणु / Killer lymphocytes

(D) मैक्रोफेज / Macrophages

सही उत्तर: (A) बी-लसीकाणु

6. निर्रोप (ग्राफ्ट) अस्वीकृति को रोकने के लिए रोगी को क्या लेना पड़ता है? / What is taken by the patient to stop graft rejection?

(A) प्रतिरक्षा निरोधक / Immunosuppressant

(B) टीका / Vaccine

(C) बने बनाए प्रतिरक्षी / Ready-made antibodies

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (A) प्रतिरक्षा निरोधक

7. निम्नलिखित में से कौन अंग प्राथमिक लसीकाभ अंग है? / Which of the following are primary lymphoid organs?

(A) अस्थि मज्जा एवं टॉन्सिल / Bone marrow and tonsils

(B) अस्थि मज्जा एवं थाइमस / Bone marrow and thymus

(C) लसीका ग्रंथियाँ / Lymph nodes

(D) थाइमस एवं लसीका ग्रंथियाँ / Thymus and lymph nodes

सही उत्तर: (B) अस्थि मज्जा एवं थाइमस

8. यदि किसी व्यक्ति का रुधिर वर्ग AB है तो उसका जीनोटाइप क्या होगा? / If a person’s blood group is AB, what would be his/her genotype?

(A) I^A i

(B) I^B i

(C) ii

(D) I^A I^B

सही उत्तर: (D) I^A I^B

9. यदि पौधे का जीनोटाइप AaBbCc है तब कितने प्रकार के युग्मक बनेंगे? / How many types of gametes would be formed if the genotype of plant is AaBbCc?

(A) दो / Two

(B) चार / Four

(C) आठ / Eight

(D) सोलह / Sixteen

सही उत्तर: (C) आठ

10. निम्नलिखित में से कौन क्रोमोसोमीय विकार नहीं है? / Which of the following is not a chromosomal disorder?

(A) क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम / Klinefelter’s syndrome

(B) टर्नर सिंड्रोम / Turner’s syndrome

(C) डाउन सिंड्रोम / Down’s syndrome

(D) हीमोफीलिया / Haemophilia

सही उत्तर: (D) हीमोफीलिया

11. निम्नलिखित में से किस जन्तु में लिंग निर्धारण क्रोमोसोम समुच्चय की संख्या पर निर्भर करता है? / In which of the following animals does sex determination depend on number of chromosome sets?

(A) पक्षी / Birds

(B) मधुमक्खी / Honeybees

(C) टिड्डी / Grasshoppers

(D) स्तनपायी / Mammals

सही उत्तर: (B) मधुमक्खी

12. निम्नलिखित में से कौन नियम एक-संकर क्रास पर आधारित है? / Which of the following laws is based on monohybrid cross?

(A) प्रभाविता का नियम / Law of dominance

(B) विसंयोजन का नियम / Law of segregation

(C) स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम / Law of independent assortment

(D) (A) एवं (B) दोनों / Both (A) and (B)

सही उत्तर: (D) (A) एवं (B) दोनों

13. जीवाश्म किस प्रकार के चट्टान में पाये जाते हैं? / Fossils are found in which type of rocks?

(A) अवसादी चट्टान / Sedimentary rock

(B) रूपांतरित चट्टान / Metamorphic rock

(C) आग्नेय चट्टान / Igneous rock

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (A) अवसादी चट्टान

14. जानवरों में निम्नलिखित में से कौन समजात अंगों के उदाहरण हैं? / Which of the following are examples of homologous organs in animals?

(A) ऑक्टोपस एवं मनुष्य की आँखें / Eyes of octopus and human

(B) शकरकंद एवं आलू / Sweet potato and potato

(C) पेंगुइन एवं डॉल्फिन के फ्लिपर्स / Flippers of penguins and dolphins

(D) सरीसृप एवं स्तनधारी के हृदय / Heart of reptiles and mammals

सही उत्तर: (D) सरीसृप एवं स्तनधारी के हृदय

15. DNA कोशिका झिल्ली से होकर नहीं गुजर सकता है क्योंकि DNA …….. अणु है। / DNA cannot pass through cell membrane because DNA is …….. molecule.

(A) हाइड्रोफोबिक / hydrophobic

(B) हाइड्रोफिलिक / hydrophilic

(C) एम्फीपैथिक / amphipathic

(D) उदासीन / neutral

सही उत्तर: (B) हाइड्रोफिलिक

16. PCR में प्रयोग किया जाने वाला ताप स्थायी DNA पॉलीमरेज किस जीवाणु से पृथक किया जाता है? / Thermostable DNA polymerase used in PCR is isolated from which bacteria?

(A) थर्मस एक्वेटिकस / Thermus aquaticus

(B) ई. कोलाई / E. coli

(C) साल्मोनेला / Salmonella

(D) यूबैक्टीरिया / Eubacteria

सही उत्तर: (A) थर्मस एक्वेटिकस

17. बीटी जीव विष प्रोटीन क्यों बैसीलस को नहीं मारता है? / Why does Bt toxin protein not kill the Bacillus?

(A) बीटी जीव विष प्रोटीन एक निष्क्रिय प्राक्जीव विष के रूप में होता है / Bt toxin protein exists as inactive protoxins

(B) बीटी जीव विष प्रोटीन बैसीलस द्वारा अहानिकर रूप में बदल दिया जाता है / Bt toxin protein is converted into harmless form by Bacillus

(C) बीटी जीव विष प्रोटीन को बैसीलस का एक एंजाइम निष्क्रिय कर देता है / One enzyme of Bacillus inactivates Bt toxin protein

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (A) बीटी जीव विष प्रोटीन एक निष्क्रिय प्राक्जीव विष के रूप में होता है

18. सूत्रकृमि मेल्वाडेगाइन इनकोगनीशिया से तंबाकू के पौधों को संक्रमित होने से रोकने हेतु किस तकनीक का प्रयोग किया गया? / Which technique was used to prevent infection of tobacco plants from Meloidogyne incognitia tapeworm?

(A) आर एन ए अंतर्क्षेप / RNA interference

(B) क्राई प्रोटीन / Cry protein

(C) कायिक संकरण / Somatic hybridisation

(D) कीटनाशक / Pesticide

सही उत्तर: (A) आर एन ए अंतर्क्षेप

19. जीन चिकित्सा का पहला प्रयोग निम्नलिखित में किस एंजाइम की कमी को दूर करने के लिए किया गया था? / Gene therapy was first used to remove the deficiency of which of the following enzymes?

(A) DNA पॉलीमरेज / DNA polymerase

(B) यूरासील DNA ग्लाइकोसिलेज / Uracil DNA glycosylase

(C) एडिनोसीन डीएमीनेज / Adenosine deaminase

(D) बीटा गैलेक्टोसाइडेज / Beta galactosidase

सही उत्तर: (C) एडिनोसीन डीएमीनेज

20. एक अमेरिकन कंपनी ने 1997 में भारतीय बासमती चावल को चावल के किस किस्म से संकरण कराकर एक नई बासमती किस्म पर एकाधिकार प्राप्त कर लिया था? / In 1997 an American company got the patent rights for a new variety of Basmati developed by hybridizing Indian Basmati rice with which variety of rice?

(A) IR-36

(B) पूसा 1121 / Pusa 1121

(C) अर्द्ध बौनी चावल की किस्म / Semi-dwarf variety of rice

(D) इंडिका चावल / Indica rice

सही उत्तर: (C) अर्द्ध बौनी चावल की किस्म

21. कौन मानव प्रोटीन प्रथम परजीवी गाय-रोजी के दूध में मिलता है? / Which human protein is found in milk of the first transgenic cow-Rosie?

(A) अल्फा-1 एंटीट्रिप्सीन / Alpha-1 antitrypsin

(B) अल्फा लैक्टएल्बूमिन / Alpha lactalbumin

(C) एल्बूमिन / Albumin

(D) p53

सही उत्तर: (B) अल्फा लैक्टएल्बूमिन

22. सिकल सेल एनीमिया किस प्रकार का रोग है? / Sickle cell anaemia is a type of?

(A) लिंग सहलग्न / Sex linked disease

(B) ऑटोसोमल सहलग्न / Autosomal linked disease

(C) अपोषण रोग / Deficiency disease

(D) संक्रामक रोग / Infectious disease

सही उत्तर: (B) ऑटोसोमल सहलग्न

23. ऑस्ट्रेलियन मार्सुपियल्स में अनुकूली विकिरण का उदाहरण है: / Adaptive radiation in Australian marsupials is an example of:

(A) अपसारी उत्क्रांति / Divergent evolution

(B) अभिसारी उत्क्रांति / Convergent evolution

(C) उत्परिवर्तन / Mutation

(D) प्राकृतिक चयन / Natural selection

सही उत्तर: (B) अभिसारी उत्क्रांति

24. प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीवाणुओं का प्रकट होना उदाहरण है: / Appearance of antibiotic resistant bacteria is an example of:

(A) अनुकूली विकिरण / Adaptive radiation

(B) पूर्ववर्ती विविधता / Pre-existing variation

(C) जीन प्रवाह / Gene flow

(D) उत्परिवर्तन / Mutation

सही उत्तर: (B) पूर्ववर्ती विविधता

25. tRNA, 5S rRNA तथा snRNA का प्रतिलेखन किस एंजाइम द्वारा होता है? / Transcription of tRNA, 5S rRNA and snRNA is done by:

(A) RNA Polymerase I

(B) RNA Polymerase II

(C) RNA Polymerase III

(D) DNA Polymerase

सही उत्तर: (C) RNA Polymerase III

26. ‘Flavr Savr’ किसका उदाहरण है? / ‘Flavr Savr’ is a:

(A) कीटनाशक / Pesticide

(B) ट्रांसजेनिक टमाटर / Transgenic tomato

(C) जैव उर्वरक / Biofertilizer

(D) टीका / Vaccine

सही उत्तर: (B) ट्रांसजेनिक टमाटर

27. अव्यक्तेक का अलग होना और व्यक्तक का आपस में जुड़ना क्या कहलाता है? / What is the process of removal of introns and mutual joining of exons called?

(A) समबंधन / Splicing

(B) पुच्छन / Tailing

(C) आच्छादन / Capping

(D) अनुलेखन / Transcription

सही उत्तर: (A) समबंधन (Splicing)

28. निम्नलिखित में से कौन कथन आनुवंशिक कूट के बारे में गलत है? / Which of the following statements is incorrect about the genetic code?

(A) प्रकूट त्रिक होता है / The codon is triplet

(B) यह असंदिग्ध एवं विशिष्ट होता है / It is unambiguous and specific

(C) यह अपहासित होता है / It is degenerate

(D) सभी 64 प्रकूट अमीनो अम्ल का कूट लेखन करते हैं / All 64 codons code for amino acids

सही उत्तर: (D) सभी 64 प्रकूट अमीनो अम्ल का कूट लेखन करते हैं

29. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पाया कि प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज में DNA स्ट्रैंड को एक विशेष आकृति में काटने की क्षमता होती है? / Who of the following scientists observed that restriction endonuclease can cut DNA strands in a particular shape?

(A) हरबर्ट बोयर / Herbert Boyer

(B) स्टैनले कोहेन / Stanley Cohen

(C) वाटसन / Watson

(D) क्रिक / Crick

सही उत्तर: (A) हरबर्ट बोयर

30. DNA को एक विशिष्ट जगह पर काटना किस एंजाइम के कारण संभव हुआ? / Cutting DNA at a specific site is made possible by which enzyme?

(A) प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज / Restriction endonuclease

(B) अल्केलायन फास्फेटेज / Alkaline phosphatase

(C) DNA लाइगेज / DNA ligase

(D) न्यूक्लिएज / Nuclease

सही उत्तर: (A) प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज

31. उत्पादों के अधिक मात्रा में उत्पादन हेतु संवर्धन का अधिक आयतन निम्नलिखित में से किसमें संशोधित किया जाता है? / In which of the following is the large volume of culture processed to produce appreciable quantities of products?

(A) आसवन इकाई / Distillation unit

(B) बायोरिएक्टर / Bioreactor

(C) पीसीआर / PCR

(D) इलेक्ट्रोफोरेसिस इकाई / Electrophoresis unit

सही उत्तर: (B) बायोरिएक्टर

32. DNA द्विकुंडली की दोनों लड़ियों का आधार स्तंभ किसका बना होता है? / The base pillar of both strands of DNA double helix is made of:

(A) शर्करा-फास्फेट / Sugar – Phosphate

(B) शर्करा-नाइट्रोजनी क्षार / Sugar – Nitrogenous base

(C) नाइट्रोजनी क्षार-फास्फेट / Nitrogenous base – Phosphate

(D) शर्करा-फास्फेट-नाइट्रोजनी क्षार / Sugar – Phosphate – Nitrogenous base

सही उत्तर: (A) शर्करा-फास्फेट

33. DNA खंडों में समान प्रकार के ‘चिपचिपे सिरे’ होने के लिए क्या आवश्यक है? / What is essential for occurrence of the same kind of ‘sticky ends’ of DNA fragments?

(A) DNA को एक ही प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज से काटा जाए / To cut DNA by the same restriction endonuclease

(B) DNA को अलग-अलग प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज से काटा जाए / To cut DNA by different restriction endonucleases

(C) DNA का प्रवर्धन / DNA amplification

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (A) DNA को एक ही प्रतिबंध एंडोन्यूक्लिएज से काटा जाए

34. जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस के दौरान DNA के खंड किस इलेक्ट्रोड की तरफ जाते हैं? / During gel electrophoresis, fragments of DNA move towards which electrode?

(A) कैथोड / Cathode

(B) एनोड / Anode

(C) DNA खंड के आकार के अनुसार किसी भी इलेक्ट्रोड की तरफ / Towards any electrode depending upon the size of DNA fragment

(D) इनमें से कोई नहीं / None of these

सही उत्तर: (B) एनोड

35. निम्नलिखित में से कौन अनुक्रम है जहाँ से क्लोनिंग संवाहक का प्रतिकृतियन प्रारंभ होता है? / Which of the following is the sequence from where replication starts in cloning vector?

(A) tet^R

(B) amp^R

(C) ori

(D) एक से ज्यादा / more than one

सही उत्तर: (C) ori

36. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक ज्ञात प्रतिरोधक कार्बनिक सामग्री में से एक है? / Which of the following is one of the most resistant organic materials?

(A) पेक्टिन / Pectin

(B) सेल्यूलोज / Cellulose

(C) स्पोरोपोलिनिन / Sporopollenin

(D) काइटिन / Chitin

सही उत्तर: (C) स्पोरोपोलिनिन

37. आवृतबीजी पौधों के पराग कण में निम्नलिखित में से कौन कोशिका उपस्थित होती है? / Which of the following cells is present in pollen grain of angiospermic plants?

(A) कायिक कोशिका / Vegetative cell

(B) जनन कोशिका / Generative cell

(C) प्रतिव्यासांत कोशिका / Antipodal cell

(D) (A) और (B) दोनों / Both (A) and (B)

सही उत्तर: (D) (A) और (B) दोनों

38. निम्नलिखित में से किस बीज में परिभ्रूण पोष नहीं होता है? / In which of the following seeds is perisperm not found?

(A) चुकंदर / Beet

(B) काली मिर्च / Black pepper

(C) गेहूँ / Wheat

(D) (A) और (B) दोनों / Both (A) and (B)

सही उत्तर: (C) गेहूँ

39. निम्नलिखित में से किस बीज में एक से ज्यादा भ्रूण उपस्थित होते हैं? / Which of the following seeds has more than one embryo?

(A) सिट्रस / Citrus

(B) आम / Mango

(C) संतरा / Orange

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (D) इनमें से सभी

40. घास परिवार में बीजपत्र को क्या कहते हैं? / What is cotyledon called in grass family?

(A) प्रांकुर / Plumule

(B) मूलांकुर सिरा / Radicle

(C) बीज पत्राधार / Hypocotyl

(D) स्कुटेलम / Scutellum

सही उत्तर: (D) स्कुटेलम

41. त्रिसंलयन के पश्चात् भ्रूणकोष की कौन कोशिका प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका बन जाती है? / Which cell of the embryo sac becomes primary endosperm cell after triple fusion?

(A) केंद्रीय कोशिका / Central cell

(B) सहाय कोशिका / Synergids

(C) प्रतिव्यासांत / Antipodals

(D) अंड कोशिका / Egg cell

सही उत्तर: (A) केंद्रीय कोशिका

42. निम्नलिखित में से कौन सहाय कोशिका में पराग नलिकाओं को दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? / Which of the following plays an important role in guiding the pollen tube into the synergids?

(A) प्रतिव्यासांत / Antipodals

(B) तंतुरूप समुच्चय / Filiform apparatus

(C) केंद्रीय कोशिका / Central cell

(D) बीजांड द्वार / Micropyle

सही उत्तर: (B) तंतुरूप समुच्चय

43. अपघटन के लिए कच्चे पदार्थ को क्या कहते हैं? / What is the raw material for decomposition called?

(A) ह्यूमस / Humus

(B) अकार्बनिक पदार्थ / Inorganic substance

(C) अपरद / Detritus

(D) कार्बनिक पदार्थ / Organic substance

सही उत्तर: (C) अपरद (Detritus)

44. द्वितीयक उपभोक्ता को क्या कहते हैं? / What is secondary consumer called?

(A) शाकाहारी / Herbivores

(B) प्राथमिक मांसभक्षी / Primary carnivores

(C) द्वितीयक मांसभक्षी / Secondary carnivores

(D) उपभोक्ता / Consumers

सही उत्तर: (B) प्राथमिक मांसभक्षी

45. मृत कार्बनिक सामग्री या अपरदों के खंडन द्वारा ऊर्जा एवं पोषण प्राप्त करने वाले को क्या कहते हैं? / What are those called which obtain energy and nutrition from breaking dead organic matter or detritus?

(A) पूतिजीवी / Saprotrophs

(B) परपोषी / Heterotrophs

(C) अपरदाहारी / Detritivores

(D) परजीवी / Parasite

सही उत्तर: (C) अपरदाहारी

46. निम्नलिखित में से कौन आफ्रिस का परागणीय अभिकर्मक है? / Which of the following is the pollinating agent of Ophrys?

(A) बर्रा / Wasp

(B) गुंजन पक्षी / Humming bird

(C) मक्षिका की एक जाति / A species of bee

(D) चमगादड़ / Bat

सही उत्तर: (C) मक्षिका की एक जाति

47. निम्नलिखित में से कौन प्रक्रम जनसंख्या का घनत्व घटाता है? / Which of the following processes decreases population density?

(A) आप्रवासन / Immigration

(B) मृत्यु / Death

(C) उत्प्रवासन / Emigration

(D) (B) और (C) दोनों / Both (B) and (C)

सही उत्तर: (D) (B) और (C) दोनों

48. निम्नलिखित में से किसके प्रयोग से आस्ट्रेलिया में लाये गये नागफनी को नियंत्रित किया गया था? / Which of the following was used to control the cactus that had been introduced in Australia?

(A) शलभ / Moth

(B) कैलोट्रापिस / Calotropis

(C) पादपभक्षी कीट / Phytophagous insects

(D) विषाणु / Virus

सही उत्तर: (C) पादपभक्षी कीट

49. लाइकेन किसका उदाहरण है? / What is lichen an example of?

(A) सहोपकारिता / Mutualism

(B) स्पर्धा / Competition

(C) परजीविता / Parasitism

(D) सहभोजिता / Commensalism

सही उत्तर: (A) सहोपकारिता (Mutualism)

50. संसार में कुल कितने महाविविध देश हैं? / How many mega-biodiversity countries are there in the world?

(A) 25

(B) 34

(C) 14

(D) 17

सही उत्तर: (D) 17

51. किस क्षेत्र में बार-बार हिमनदन होने के कारण जाति विकास एवं विविधता के लिए कम समय मिला? / Which region got comparatively shorter span of time for species evolution and diversification due to frequent glaciation?

(A) शीतोष्ण क्षेत्र / Temperate region

(B) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र / Tropical region

(C) ध्रुवीय क्षेत्र / Polar region

(D) हिमनदन हर क्षेत्र में हुआ / glaciation occurred in all regions

सही उत्तर: (C) ध्रुवीय क्षेत्र

52. किसे पृथ्वी का फेफड़ा कहते हैं? / Which is called the lungs of the earth?

(A) वन / Forest

(B) शीतोष्ण क्षेत्र / Temperate region

(C) अमेजन वर्षा वन / Amazon rainforest

(D) उष्ण कटिबंधीय सवाना / Tropical Savannah

सही उत्तर: (C) अमेजन वर्षा वन

53. निम्नलिखित में से कौन जाति अतिदोहन की वजह से विलुप्त हुई है? / Which of the following species became extinct due to over-exploitation?

(A) पैसेंजर कबूतर / Passenger pigeon

(B) विशाल पांडा / Giant Panda

(C) नील पर्च / Nile Perch

(D) सिचलिड मछलियों की 200 जातियाँ / 200 species of cichlid fish

सही उत्तर: (A) पैसेंजर कबूतर

54. मनुष्य को प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से अनगिनत आर्थिक लाभ का मिलना जैव विविधता के संरक्षण के लिए ………… तर्क है। / Deriving countless direct economic benefits from nature by humans is ………… argument for conservation of biodiversity.

(A) संकीर्ण रूप से उपयोगी / narrowly utilitarian

(B) व्यापक रूप से उपयोगी / broadly utilitarian

(C) नैतिक / ethical

(D) इनमें से सभी / all of these

सही उत्तर: (A) संकीर्ण रूप से उपयोगी

55. निम्नलिखित में से कौन एक पारितंत्र का प्राथमिक उपभोक्ता नहीं है? / Which of the following is not the primary consumer of an ecosystem?

(A) जंतुप्लवक / Zooplankton

(B) गाय / Cow

(C) टिड्डे / Grasshopper

(D) भेड़िया / Wolf

सही उत्तर: (D) भेड़िया

56. प्रकाश संश्लेषणात्मक सक्रिय विकिरण का कितना प्रतिशत पादप प्रग्रहण करता है? / How much percentage of photo-synthetically active radiation is captured by plants?

(A) 50%

(B) 2-10%

(C) 10%

(D) 20%

सही उत्तर: (B) 2-10%

57. शुक्र जनक नलिकाओं में निम्नलिखित में से कौन कोशिकाएँ पायी जाती हैं? / Which of the following cells are found in seminiferous tubules?

(A) सरटोली कोशिकाएँ / Sertoli cells

(B) अंतराली कोशिकाएँ / Interstitial cells

(C) शुक्राणुजन / Spermatogonia

(D) (A) और (C) दोनों / Both (A) and (C)

सही उत्तर: (D) (A) और (C) दोनों

58. भ्रूण के पाद और अंगुलियाँ सगर्भता के कितने माह के अंत में विकसित होते हैं? / After how many months of pregnancy does the limbs and digits of foetus develop?

(A) एक माह / One month

(B) दो माह / Two months

(C) तीन माह / Three months

(D) छ: माह / Six months

सही उत्तर: (B) दो माह

59. निम्नलिखित में से कौन अपरा के हार्मोन गर्भावस्था में बनते हैं? / Which of the following placental hormones is produced during pregnancy?

(A) एच सी जी / hCG

(B) एच पी एल / hPL

(C) रिलैक्सीन / relaxin

(D) इनमें से सभी / all of these

सही उत्तर: (D) इनमें से सभी

60. शुक्राणु की किस रचना में अंडाणु के निषेचन में मदद करने वाले एंजाइम होते हैं? / In which structure of sperm are the enzymes present which help in fertilisation of the ovum?

(A) मध्य खंड / Middle piece

(B) ग्रीवा / Neck

(C) केंद्रक / Nucleus

(D) एक्रोसोम / Acrosome

सही उत्तर: (D) एक्रोसोम

61. निम्नलिखित में से कौन कोशिका अगुणित है? / Which of the following cells is haploid?

(A) अंडजननी / Oogonia

(B) प्राथमिक अंडक / Primary oocyte

(C) द्वितीयक अंडक / Secondary oocyte

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (C) द्वितीयक अंडक

62. भारी मात्रा में कार्पस ल्यूटियम से स्रावित प्रोजेस्टेरॉन की मुख्य भूमिका क्या है? / What is the main role of large amount of progesterone secreted by corpus luteum?

(A) गर्भाशय के एंडोमेट्रियम का रखरखाव / maintenance of endometrium of uterus

(B) गर्भाशय के पेरीमेट्रियम का रखरखाव / maintenance of perimetrium of uterus

(C) गर्भाशय के मायोमेट्रियम का रखरखाव / maintenance of myometrium of uterus

(D) इनमें से कोई नहीं / None of these

सही उत्तर: (A) गर्भाशय के एंडोमेट्रियम का रखरखाव

63. जो भ्रूण आठ ब्लास्टोमीयर से अधिक का होता है उसका परिवर्धन हेतु गर्भाशय में स्थानांतरण क्या कहलाता है? / What is it called when an embryo having more than eight blastomeres is transferred to the uterus for development?

(A) आई वी एफ / IVF

(B) इंट्रा-यूट्राइन ट्रांसफर / Intrauterine Transfer

(C) जायगोट इंट्रा-फैलोपियन ट्रांसफर / Zygote Intra-fallopian Transfer

(D) आई सी एस आई / ICSI

सही उत्तर: (B) इंट्रा-यूट्राइन ट्रांसफर (IUT)

64. निम्नलिखित में से किस विषाणु में विलोम ट्रांसक्रिप्टेज एंजाइम है? / Which of the following viruses has reverse transcriptase enzyme?

(A) टी एम वी / TMV

(B) बैक्टीरियोफेज / Bacteriophage

(C) एच आई वी / HIV

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (C) एच आई वी (HIV)

65. निम्नलिखित में से कौन ड्रग डोपेमिन के परिवहन में बाधा डालता है? / Which of the following drugs interferes with transport of dopamine?

(A) निकोटिन / Nicotine

(B) हशीश / Hashish

(C) मार्फीन / Morphine

(D) कोकैन / Cocaine

सही उत्तर: (D) कोकैन

66. दूध को दही में बदलने के कारण किस विटामिन की मात्रा बढ़ती है? / Which vitamin content increases due to conversion of milk into curd?

(A) विटामिन A / Vitamin A

(B) विटामिन B2 / Vitamin B2

(C) विटामिन C / Vitamin C

(D) विटामिन B12 / Vitamin B12

सही उत्तर: (D) विटामिन B12

67. निम्नलिखित में से कौन रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला कारक है? / Which of the following is the blood cholesterol lowering agent?

(A) स्टैटिन / Statin

(B) सायक्लोस्पोरिन-ए / Cyclosporin-A

(C) एंटीबायोटिक / Antibiotic

(D) स्ट्रेप्टोकाइनेज / Streptokinase

सही उत्तर: (A) स्टैटिन

68. निम्नलिखित में से कौन युग्म गलत है? / Which of the following pairs is incorrect?

(A) सायक्लोस्पोरिन-ए – कवक से उत्पादित / Cyclosporin-A – Produced by fungus

(B) स्टैटिन – यीस्ट से उत्पादित / Statin – Produced by yeast

(C) स्ट्रेप्टोकाइनेज – जीवाणु से उत्पादित / Streptokinase – Produced by bacteria

(D) बुटाईरीक अम्ल – कवक से उत्पादित / Butyric acid – Produced by fungus

सही उत्तर: (D) बुटाईरीक अम्ल – कवक से उत्पादित

69. निम्नलिखित में से कौन साइनोबैक्टीरिया वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिरीकृत कर सकते हैं? / Which of the following cyanobacteria fixes atmospheric nitrogen?

(A) नॉस्टाक / Nostoc

(B) एनाबीना / Anabaena

(C) आसिलेटोरिया / Oscillatoria

(D) इनमें से सभी / All of these

सही उत्तर: (D) इनमें से सभी

70. बटरफ्लाई केटरपिलर को किसकी मदद से नियंत्रित किया जाता है? / With the help of what are butterfly caterpillars controlled?

(A) स्यूडोमोनस / Pseudomonas

(B) ट्राइकोडर्मा / Trichoderma

(C) बैसीलस थुरिंजिएंसिस / Bacillus thuringiensis

(D) बैक्यूलोवायरस / Baculovirus

सही उत्तर: (C) बैसीलस थुरिंजिएंसिस

रिजल्ट और आगामी अपडेट्स

BSEB 12th Biology Objective Answer Key 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key) परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

  • ​अपने उत्तरों का मिलान सावधानीपूर्वक करें।
  • ​अगले विषय की तैयारी के लिए RozgarPath पर उपलब्ध मॉडल पेपर्स का उपयोग करें।
  • ​लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप या Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment

Stay informed about the latest Internship Jobs, Work from home Jobs, government job, Admit Card, Result and Scholarship updates with our RozgarPath website. We provide timely and accurate information on upcoming all types of job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

error: Content is protected !!